लाइव न्यूज़ :

चीन ने अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के चलते अपने नागरिकों से तत्काल युद्धग्रस्त देश छोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:55 IST

Open in App

बीजिंग, 21 जून अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच चीन ने अपने नागरिकों से तत्काल युद्धग्रस्त देश छोड़ने को कहा है।

चीन ने अपने नागरिकों को यह परामर्श ऐसे समय दिया है जब हाल के सप्ताह में अफगान सुरक्षाबलों तथा तालिबान के बीच हिंसा और अधिक भड़क गई है तथा आतंकवादियों ने देश के कई नए जिलों पर कब्जा कर लिया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अफगानिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने चीनी नागरिकों से कहा है कि अमेरिका और नाटो के सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान के नए क्षेत्रों पर कब्जा कर लेने के मद्देनजर वे तत्काल युद्धग्रस्त देश को छोड़ दें।

दूतावास ने चीनी नागरिकों और संगठनों से कहा है कि क्योंकि स्थिति बिगड़ रही है, इसलिए वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें और आपातकालीन तैयारी मजबूत करें।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी 2020 को दोहा में हुए समझौते के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को सितंबर तक अफगानिस्तान से वापसी करनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना