लाइव न्यूज़ :

चीन ने पीएलए के पूर्व जनरल को शीर्ष संसदीय समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:10 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, एक मार्च चीन ने जनरल झाओ जोंगकी को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्व शीर्ष अधिकारी हैं जो भारत के साथ लगती सीमा पर तैनात थे।

जनरल झाओ 2017 में डोकलाम गतिरोध और 2020 में लद्दाख गतिरोध के दौरान सेना की पश्चिम कमान के प्रमुख थे।

पीएलए के नियमों के मुताबिक चीन में शीर्ष जनरल के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।

एनपीसी की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा के मुताबिक जनरल झाओ को एनपीसी के प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एनपीसी की पांच मार्च से शुरू हो रही वार्षिक बैठक से पहले यह नियुक्ति की गई है।

एनपीसी और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) सलाहकार निकाय है जिनकी वार्षिक बैठक एक हफ्ते के लिए होगी।

जनरल झाओ के स्थान पर पिछले वर्ष दिसंबर में जनरल झांग शुडोंग को नियुक्त किया गया था। 2017 के डोकलाम गतिरोधक के दौरान झाओ पश्चिमी थियेटर कमान के प्रमुख थे। उस दौरान भूटान के दावे वाले एक इलाके में भारतीय सीमा के नजदीक पीएलए द्वारा सड़क बनाने की योजना का भारतीय सेना ने विरोध किया था।

लद्दाख गतिरोध भी जनरल झाओ के कार्यकाल में हुआ। पिछले वर्ष मई में यह तब शुरू हुआ जब चीन ने पूर्वी लद्दाख सीमा के पास सैन्य अभ्यास के लिए हजारों की संख्या में अपने सैनिकों को भेज दिया जिसके बाद भारत के साथ उसका तनाव बढ़ गया।

पिछले वर्ष पांच मई से शुरू हुए गतिरोध के बाद पिछले महीने भारत और चीन की सेना पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के अधिकतर विवादित स्थानों से पीछे चली गई है और पूर्वी लद्दाख के अन्य क्षेत्रों से वापसी के लिए वार्ता कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना