लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत से लगती सीमा की निगरानी करने वाली सैन्य कमान का नया प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:02 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत के साथ लगने वाली सीमाओं पर निगरानी रखने वाली जनमुक्ति सेना (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमान का नया कमांडर जनरल वांग हेईजियांग को नियुक्त किया है। आधिकारिक मीडिया में यह जानकारी दी गई।

सरकारी वेबसाइट ‘चाइनामिल’ की सोमवार रात की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और केन्द्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष शी ने वांग तथा चार अन्य सैन्य अधिकारियों को जनरल की रैंक पर पदोन्नति दी है। चीन में सैन्य सेवा में कार्यरत अधिकारियों के लिए ‘जनरल’ सर्वोच्च रैंक होता है।

जनमुक्ति सेना (पीएलए) के लिए सीमएसी समग्र हाई कमान है।

पिछले महीने पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध होने के बाद से जनरल वांग वेस्टर्न थियेटर कमान के प्रमुख का पद संभालने वाले चौथे कमांडर हैं। शिनजियांग, तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्रों और भारत के साथ लगने वाली सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी इसी कमान की है और पीएलए के तहत यदि किसी कमान के दायरे में सबसे बड़ा भौगोलिक क्षेत्र है तो वह वेस्टर्न थियेटर कमान ही है।

शी ने जुलाई में जनरल श्यू क्विलियांग को वेस्टर्न थियेटर कमान का प्रमुख बनाया था। अब उनकी नई भूमिका क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनसे पहले यह जिम्मेदारी पिछले वर्ष दिसंबर में जनरल झांग श्यूदांग को दी गई थी।

जनरल वांग दिसंबर 2019 से अब तक तिब्बत सैन्य जिले के प्रमुख थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल