चीन ने भारत में अपने राजदूत को किया उप विदेश मंत्री नियुक्त

By भाषा | Updated: May 29, 2019 17:59 IST2019-05-29T17:59:18+5:302019-05-29T17:59:18+5:30

चीन की राज्य परिषद या केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ल्यो की विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि मौजूदा उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू को जापान का राजदूत नियुक्त किया गया है।

China appointed its ambassador to India as Deputy Foreign Minister | चीन ने भारत में अपने राजदूत को किया उप विदेश मंत्री नियुक्त

चीन ने भारत में अपने राजदूत को किया उप विदेश मंत्री नियुक्त

चीन ने भारत में अपने राजदूत ल्यो झाओहुई को उप विदेश मंत्री नियुक्त किया है। लू ने 2017 में भारत और चीन के दरम्यान डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ल्यो को 2016 में भारत में चीन का राजदूत नियुक्त किया गया था।

चीन की राज्य परिषद या केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ल्यो की विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि मौजूदा उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू को जापान का राजदूत नियुक्त किया गया है। इस बीच अटकले हैं कि चीन वरिष्ठ राजनयिक सुन वेइतोंग को भारत में अपना अगला राजदूत नियुक्त कर सकता है।

लंबे समय से चीन और दक्षिण एशिया से संबंधित मुद्दों में विशेषज्ञता रखने वाले सुन ने हाल तक पाकिस्तान में राजदूत के रूप में सेवाएं दीं। फिलहाल वह चीनी विदेश मंत्रालय के नियोजन विभाग के महानिदेशक हैं। 

Web Title: China appointed its ambassador to India as Deputy Foreign Minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chinaचीन