लाइव न्यूज़ :

चीन ने ‘दीदी’ की साइबर सुरक्षा जांच करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:39 IST

Open in App

बीजिंग, 16 जुलाई चीन के साइबर निगरानीकर्ता ने शुक्रवार को वाहन सेवा प्रदाता कंपनी ‘दीदी’ की साइबर सुरक्षा की मौके पर जाकर जांच करने की घोषणा की। यह कदम कंपनी की ग्राहकों की सूचना को सहेजने को लेकर हुई आलोचना के बाद उठाया गया है जिसकी वजह से कंपनी के न्यूयॉर्क के स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

नियामक द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जांच करने की मंशा जताने के दो हफ्ते बाद निरीक्षण किया गया। यह कदम दीदी के न्यूयॉर्क शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने और 4.4 अरब डॉलर जुटाने के कई दिन बाद उठाया गया है।

चीन के साइबर सुरक्षा प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक जन सुरक्षा मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, राज्य कर प्रशासन और और राज्य बाजार नियामक सहित चीन के अन्य सरकारी विभाग इस जांच में शामिल हैं।

चीन के साइबर सुरक्षा प्रशासन ने मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इससे पहले दीदी को नए ग्राहकों को अपनी कंपनी से जोड़ने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था ताकि वह उपयोगकर्ताओं की सूचना को एकत्र करने और उसे संभालने की व्यवस्था में मूलभूत बदलाव कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?