लाइव न्यूज़ :

चीन और तालिबान प्रतिनिधियों के बीच कतर में होगी मुलाकात

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:50 IST

Open in App

बीजिंग, 25 अक्टूबर (एपी) चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस सप्ताह कतर की यात्रा के दौरान तालिबान प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि वांग की यात्रा के दौरान सोमवार और मंगलवार को होने वाली बातचीत, दोनों पक्षों के बीच नवीनतम उच्च-स्तरीय संपर्क है और यह ‘‘अफगानिस्तान की स्थिति और संयुक्त चिंता के मुद्दों पर विचारों का गहन आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।’’

चीन ने लंबे समय से अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो बलों द्वारा संचालन का विरोध किया है जबकि उनकी उपस्थिति से स्थिरता से लाभान्वित भी होता रहा है। उसने काबुल में अपना दूतावास खुला रखा है लेकिन तालिबान को अफगानिस्तान की सरकार के रूप में मान्यता नहीं दी है। चीन ने तालिबान से शिनजियांग के उत्तर-पश्चिमी चीनी क्षेत्र के लिए स्वतंत्रता चाहने वाले इस्लामी आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय प्रदान नहीं करने का आग्रह किया है।

वांग ने कहा, ‘‘इस साल अगस्त के बाद से, अफगानिस्तान की स्थिति में मूलभूत परिवर्तन हुआ है और अफगान लोगों के पास देश की नियति को स्वतंत्र रूप से तय करने का ऐतिहासिक अवसर है। हालांकि, वे अभी भी कई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और उन्हें बाहरी समर्थन की तत्काल आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी और अफगानिस्तान के भागीदार के रूप में, चीन ने अफगान स्थिति का हमेशा सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन करने और अफगान लोगों को कठिनाइयों से उबरने में मदद करने के लिए बातचीत और संपर्क का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला