लाइव न्यूज़ :

चीन और रूस डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल विध्वंस तथा चोरी के लिए कर रहे : ब्रिटेन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 मई ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बुधवार को कहा कि रूस और चीन जैसे देश डिजिटल प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग विध्वंस और चोरी के लिए कर रहे हैं तथा इन्हें बहुपक्षीय खालीपन को भरने से रोकने के लिए भारत जैसे समान सोच रखने वाले देशों के “हृदय और मस्तिष्क” को जीतना आवश्यक है।

ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) द्वारा आयोजित ‘साइबर यूके कॉन्फ्रेंस 2021’ में प्रमुख भाषण में कैबिनेट मंत्री ने लोकतंत्र पर “दुखद वास्तविक’’ हमलों को लेकर कड़ी चेतावनी दी जहां उन्होंने अफ्रीका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संवेदनशील देशों में साइबर क्षमता निर्माण के लिए नयी निधि के रूप में 2.2 करोड़ ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) की घोषणा की।

राब ने कहा, “हमने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रूनेई से मंत्रियों को जी7 बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि हम साइबर मुद्दे पर सहयोग करने वाले समान सोच वाले देशों के समूह का दायरा बढ़ाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “साइबर जगत को मुक्त क्षेत्र बनाने, सभी जिम्मेदार उपयोगकर्ताओं के लिए मुक्त और पूरी दुनिया के फायदे के लिए हमारे सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए हमें दुनियाभर के देशों के हृदय-मस्तिष्क को जीतना होगा। और सच कहा जाए तो हमें चीन, रूस और अन्य को बहुपक्षीय खालीपन को भरने से रोकना होगा।”

मंत्री ने निरंकुश सत्ताओं और लोकतांत्रिक देशों के बीच साइबर क्षेत्र में फिलहाल चल रहे टकरावों का जिक्र किया जहां दुर्भावनापूर्ण साइबर तत्व ‘‘21वीं सदी के औद्योगिक पैमाने पर उपद्रव” कर रहे हैं।

राब ने कहा, “आप उत्तर कोरिया, ईरान, रूस और चीन जैसे निरंकुश शासनों को देख सकते हैं जो डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रयोग विध्वंस और चोरी या नियंत्रण एवं सेंसर के लिए कर रहे हैं। और शायद हमने सबसे हाल ही में देखा कि कैसे सैन्य जुंटा ने बेरहमी से म्यांमा में इंटरनेट बंद कर दिया था।”

मंत्री ने कहा कि इसका जवाब समान सोच रखने वाले देशों के साथ काम करके दिया जा सकता है ताकि साइबर क्षेत्र को नियंत्रित रखने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी