लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से ‘आतंकवादियों को निकालने के लिए’ चीन और पाकिस्तान करेंगे संयुक्त कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:37 IST

Open in App

बीजिंग, 26 जुलाई चीन और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को “आतंकवाद का गढ़” बनने से रोकने और आतंकवादी ताकतों को वहां से निकालने के लिए युद्धग्रस्त देश में “संयुक्त कार्रवाई” शुरू करने का निर्णय लिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चीन के दक्षिण पश्चिमी शहर चेंगदू में शनिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजीआन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बैठक के दौरान, वांग और कुरैशी ने “अफगान मुद्दे पर संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।”

इसके अलावा चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वांग ने कुरैशी के साथ हुई बातचीत में कहा कि एक पड़ोसी होने के नाते अफगान स्थिति का चीन और पाकिस्तान पर सीधा प्रभाव पड़ेगा इसलिए दोनों देशों के लिए यह आवश्यक है कि आपसी सहयोग को मजबूत करें और परिवर्तन पर प्रतिक्रिया दें।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कुरैशी की चीन की यात्रा के दौरान यह एक महत्वपूर्ण एजेंडा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना