लाइव न्यूज़ :

समावेशी सरकार बनाने के लिए तालिबान को मनाएं चीन और पाकिस्तान: चीनी थिंक टैंक

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:15 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, तीन अक्टूबर चीन के एक ‘थिंक टैंक’ की ओर से कहा गया है कि तालिबान के सामने कई चुनौतियां हैं जिनमें एकता और एक खुले विचारों वाली तथा समावेशी सरकार बनाना शामिल है। ग्लोबल टाइम्स में शनिवार को प्रकाशित एक आलेख में कहा गया है कि “सदाबहार सहयोगी” चीन और पाकिस्तान को साथ मिलकर तालिबान को अपनी प्रतिबद्धताओं का क्रियान्वयन करने के लिए मनाना चाहिए।

आलेख में कहा गया, “चीन और पाकिस्तान को अफगान मुद्दे पर साथ आकर अफगान तालिबान को खुले विचारों वाली समावेशी सरकार बनाने और लचीली घरेलू तथा विदेश नीति के क्रियान्वयन के लिए मनाना चाहिए।”

सरकार द्वारा संचालित ‘शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान’ के चीन-दक्षिण एशिया सहयोग शोध केंद्र के महासचिव लिउ जोंगी द्वारा लिखे गए आलेख में कहा गया, “वर्तमान में अफगान तालिबान का बयान अतीत से बिलकुल अलग है लेकिन हमें नहीं पता कि भविष्य में वह क्या नीति अपनाएंगे।” लिउ ने लिखा, “अफगान तालिबान के सामने अब कई गंभीर चुनौतियां हैं। पहली है अफगान तालिबान की एकता। दूसरी, अफगान तालिबान समावेशी और खुले विचारों वाली सरकार बनाना चाहते हैं या नहीं।”

उन्होंने लिखा, “तीसरा, भोजन की कमी से मानवीय और शरणार्थियों की आपदा आ सकती है। चौथा, वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता और मान्यता चाहते हैं लेकिन उसी समय उन्हें विश्व की कुछ सबसे शत्रुतापूर्ण ताकतों से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।”

आलेख में कहा गया कि चीन और पाकिस्तान “सदाबहार रणनीतिक साझेदार हैं” और उन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थायित्व के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

आलेख में रणनीतिक विशेषज्ञों की उन बातों की भी आलोचना की गई है जिनमें कहा जा रहा है कि तालिबान द्वारा सत्ता पर काबिज होना चीन और पाकिस्तान की सफलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक