लाइव न्यूज़ :

चीन, अमेरिका एक-दूसरे के मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में देंगे ढील

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:54 IST

Open in App

बीजिंग, 17 नवंबर (एपी) चीन और अमेरिका एक-दूसरे के मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने को सहमत हो गए हैं।

आधिकारिक समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने बुधवार को एक खबर में बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के बीच मंगलवार को ऑनलाइन हुई शिखर वार्ता से पहले, इस पर समझौता हुआ।

‘चाइना डेली’ ने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका, चीन के मीडिया कर्मियों को एक साल का बहु-प्रवेश वीजा जारी करेगा। बहु-प्रवेश वीजा के तहत एक व्यक्ति एक से अधिक बार उस देश की यात्रा कर सकता है, जिसका वीजा उसे दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को एक बयान में बताया कि चीन, अमेरिकी पत्रकारों के समूह को वीजा जारी करने के लिए प्रतिबद्ध है, ‘‘बशर्ते वे सभी लागू कानूनों और नियमों के तहत पात्र हों।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ हम उन (चीनी) पत्रकारों को भी वीजा जारी करते रहेंगे अन्य अमेरिकी कानून के तहत वीजा के लिए पात्र हैं।’’

चीन वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है, अमेरिकी मीडिया वीजा अभी 90 दिन से एक वर्ष तक के लिए वैध होता है।

विदेश मंत्रालय ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ पारस्परिक आधार पर, हम पीआरसी पत्रकारों को जारी किए गए अमेरिका वीज़ा की वैधता को भी एक वर्ष तक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष बहु-प्रवेश बीजा जारी करेंगे।

मीडिया कर्मियों की संख्या सीमित करने से दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय से तनाव कायम है। उस समय अमेरिका ने चीन के सरकारी मीडिया कर्मियों को जारी किए गए वीजा की संख्या सीमित कर दी थी।

इसके जवाब में, चीन ने अमेरिकी मीडिया घरानों में काम करने वाले पत्रकारों को बर्खास्त कर दिया था और देश में काम करना जारी रखने वाले पत्रकारों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना