लाइव न्यूज़ :

चीन ने फंसे कर्मचारियों को वापस ले जाने के लिए यूरोपीय संघ से उड़ानों को अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:37 IST

Open in App

बीजिंग, 14 सितंबर चीन ने कोविड-19 के कारण फंसे कर्मचारियों को वापस ले जाने के लिए जर्मनी, फ्रांस और इटली के चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा तय चार्टर्ड विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। हालांकि उसने अभी तक वहां फंसे सैकड़ों भारतीयों को यह सुविधा देने के संबंध में कुछ नहीं कहा है।

यह पूछने पर कि भारतीयों को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि चीन महामारी की स्थिति में अंतराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दे कर व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहा है।

भारत उन 11 देशों में से एक है जहां से चीन ने कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए उड़ानें रोक रखी हैं। इस कारण चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र, सैकड़ों की संख्या में बीजिंग में काम करने वाले लोग और उनके परिवार वीजा सुविधा के अभाव में देश में फंसे हुए हैं।

झाओ ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी की स्थिति जटिल और गंभीर बनी हुई है। अन्य देशों की तरह ही चीन भी परिस्थितियों के अनुरुप प्रबंधन की दिशा में कदम उठा रहा है। हम सुरक्षा के आधार पर सभी पक्षों के साथ संवाद बनाए रखने को तैयार हैं और हम लोगों की आवाजाही को लेकर अच्छा काम कर सकते हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या जर्मनी, फ्रांस और इटली की तरह ही भारत के लिए व्यवस्था की जा सकती है, झाओ ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर चर्चा की जिम्मेदारी दोनों देशों के राजनयिकों पर छोड़ता हूं। अगर भारत को इसकी जरुरत है तो वह चीन के समक्ष यह मुद्दा उठा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!