लाइव न्यूज़ :

चीन ने बोइंग 737 मैक्स को उड़ान भरने की इजाजत दी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:41 IST

Open in App

बीजिंग, दो दिसंबर (एपी) चीन के विमानन नियामक ने बोइंग 737 मैक्स को तकनीकी रूप से उन्नत करके इसे बृहस्पतिवार को उड़ान भरने की इजाजत दे दी। कई देशों में बोइंग के इन विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनकी उड़ानों पर रोक लगा दी गयी थी।

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

चाइना एविएशन डेली ने चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के हवाले से अपनी खबर में कहा कि चीन के विमान चालकों को वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने से पहले नया प्रशिक्षण लेना होगा।

चीन से पहले अमेरिका ने दिसंबर 2020 में बोइंग 737मैक्स के विमानों को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी थी, वहीं यूरोपीय संघ नियामकों ने इसकी अनुमति जनवरी में दी। ब्राजील और कनाडा जैसे देश भी इनकी उड़ानों को मंजूरी दे चुके हैं। चीन में मंजूरी मिलने के बाद बोइंग के शेयरों में बृहस्पतिवार को भारी उछाल देखा गया।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर 2018 को इंडोनेशिया के लॉइन एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल 246 लोग मारे गए थे। इसके अलावा इथियोपियन एयरलाइंस का विमान भी 10 मार्च 2019 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद सरकारों ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर पाबंदी लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला