लाइव न्यूज़ :

चीन क्षेत्र में 'बेहद आक्रामक' रवैया अपनाए हुए है: अमेरिकी रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: March 8, 2021 01:07 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात मार्च अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि चीन क्षेत्र में ''बेहद आक्रामक'' रवैया अपनाए हुए है और कुछ मामलों में तो वह ''हमलावर'' नजर आ रहा है।

ऑस्टिन ने 'एबीसी न्यूज' के एक वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान कहा, ''चीन अपनी सेना को आधुनिक बनाने और क्षमताएं विकसित करने में व्यस्त है। वह उन प्रतिस्पर्धाओं में हमें पछाड़ने की कोशिश कर रहा है, जिनमें हम हमेशा आगे रहे हैं। ''

ऑस्टिन ने चीन के पड़ोसी देशों के साथ उसके विवादों की ओर इशारा करते हुए कहा, ''वे क्षेत्र में बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कुछ मामलों में तो वे हमलावर है। कुछेक बार हमारे साझेदारों को भी निशाने पर लाया गया है। हमारे सभी साझेदार हमारे लिये महत्वपूर्ण हैं। ''

चीन ने पिछले साल मई में हथियारों से लैस अपने 60 हजार से अधिक सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील जैसे विवादित इलाकों में तैनात कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी भारी संख्या में अपने सैनिक तैनात कर दिये थे। इसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच आठ महीने से भी अधिक समय तक गतिरोध चलता रहा।

दोनों पक्षों ने पिछले महीने आपसी सहमति से पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी तटों से अपने-अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था, जबकि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाने के लिये दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।

इसके अलावा, चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान उसके इस दावे को खारिज करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल