लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका पर द्विपक्षीय संबंधों को नए शीत युद्ध की ओर धकेलने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: May 25, 2020 05:07 IST

कोरोना वायरस के बारे में समय पर जानकारी देने में विफल रहने और वायरस की उत्पत्ति के स्थान को लेकर लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो चीन पर हमलावर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री ने कहा कि चीन भी अन्य देशों की तरह वैश्विक महामारी का शिकार हुआ है और अन्य जरूरतमंद सरकारों की सहायता की है।चीन ने कहा, ‘‘तथ्यों से अनजान कुछ अमेरिकी नेताओं ने बहुत झूठ गढ़े हैं और कई सारी साजिशें रची हैं।’’

बीजिंग: चीन ने रविवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस के बारे में 'झूठ' फैलाकर द्विपक्षीय संबंधों को ''नए शीत युद्ध'' की कगार पर ले जा रहा है। चीन ने कहा कि वह घातक वायरस की उत्पत्ति के स्रोत का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों के साथ रहेगा। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 को लेकर चीन के खिलाफ कोई भी मुकदमा कानून या अंतरराष्ट्रीय दृष्टांत में तथ्यहीन आधार वाला होगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में चीन के खिलाफ कोविड-19 के लिए मुआवजे की मांग करने वाला मुकदमा काल्पनिक सबूतों के साथ एक पीड़ित को धमकी देने की कोशिश करने जैसा है। कोरोना वायरस के बारे में समय पर जानकारी देने में विफल रहने और वायरस की उत्पत्ति के स्थान को लेकर लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो चीन पर हमलावर हैं।

ऐसे में वांग ने अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में चीन का पक्ष रखते हुए अमेरिका के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिकी नेताओं पर चीन को बदनाम करने के लिए '' राजनीतिक वायरस'' फैलाने का आरोप लगाया। विदेश मंत्री ने कहा कि चीन भी अन्य देशों की तरह वैश्विक महामारी का शिकार हुआ है और अन्य जरूरतमंद सरकारों की सहायता की है।

वांग ने कहा, ‘‘तथ्यों से अनजान कुछ अमेरिकी नेताओं ने बहुत झूठ गढ़े हैं और कई सारी साजिशें रची हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के मुकदमे अंतरराष्ट्रीय कानून की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे और ये मानव विवेक से परे होंगे। यह असत्य, गैर-न्यायसंगत और गैरकानूनी है। ’’ वांग ने कहा, ‘‘चीन के खिलाफ इस तरह के वाद जो लोग लाएंगे, वे दिन में ही सपने देख रहे हैं और खुद को अपमानित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुछ राजनीतिक ताकतें चीन-अमेरिका के संबंधों में बाधा डाल रही हैं और दोनों देशों को एक नए शीत युद्ध के कगार पर लाना चाहती हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?