लाइव न्यूज़ :

चीन ने ब्रिटेन पर लगाया हुवावेई को नुकसान पहुंचाने में अमेरिका की मदद करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 16, 2020 00:39 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चाहती है कि यूरोप तथा उसके अन्य सहयोगी देश अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करें। ब्रिटेन की सरकार ने अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करने की मंगलवार को घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने ब्रिटेन पर अपनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई को नुकसान पहुंचाने में अमेरिका की मदद करने का आरोप लगाया है।चीन का कहना है कि 5जी नेटवर्क पर काम करने से रोकने का निर्णय ब्रिटेन ने अमेरिका की सांठगांठ में लिया है।

बीजिंग: चीन ने ब्रिटेन पर अपनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई को नुकसान पहुंचाने में अमेरिका की मदद करने का आरोप लगाया है। चीन का कहना है कि 5जी नेटवर्क पर काम करने से रोकने का निर्णय ब्रिटेन ने अमेरिका की सांठगांठ में लिया है। चीन की एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चीन की सरकार अपने यहां की कंपनियों की रक्षा करेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रतिकार में किस तरह के कदम उठाये जायेंगे।

हुवावेई फोन व इंटरनेट कंपनियों के लिये स्विचिंग गियर की सबसे बड़ी विनिर्माता है। अमेरिका हुवावेई पर सुरक्षा के लिये जोखिम होने का आरोप लगाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चाहती है कि यूरोप तथा उसके अन्य सहयोगी देश अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करें। ब्रिटेन की सरकार ने अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करने की मंगलवार को घोषणा की।

ब्रिटेन का कहना है कि कंपनी के खिलाफ अमेरिका की पाबंदियों ने चीन से आपूर्ति किये गये उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असंभव बना दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘ब्रिटेन ने किसी भी ठोस सबूत के बिना निराधार जोखिम का बहाना बनाया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चीन की कंपनियों के साथ भेदभाव करने, दबाने और उन्हें बाहर करने में सहयोग किया।"

इससे पहले अमेरिका ने ब्रिटेन के हुवावेई पर भविष्य में 5जी नेटवर्क में शामिल होने पर रोक लगाने की योजना का मंगलवार को स्वागत किया। ट्रंप का कहना है कि दुनिया के देशों को इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनना होगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ‘‘इस फैसले के साथ ब्रिटेन भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर ऊंचे जोखिम और विश्वास की कमी वाली इकाइयों पर रोक लगाई है।’’

अमेरिका ने कहा कि वह एक सुरक्षित और गतिशील 5जी नेटवर्क के लिये ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करता रहेगा। यह समूचे अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है। व्हाइट हाउस में रोज गार्डन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई देशों को इस बारे में विश्वास में लिया है कि वह हुवावेई का इस्तेमाल नहीं करें। 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल