लाइव न्यूज़ :

चीन : नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मौत, एक लापता

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:08 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 11 अक्टूबर उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में सोमवार को एक बस के हुतुओ नदी में गिर जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। बस में कुल 51 यात्री सवार थे। मीडिया में आयी एक में यह जानकारी दी गयी।

सरकारी समाचार पत्र पीपुल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब हेबेई स्थित एक इस्पात कंपनी की शटल बस पिंगशान काउंटी, शीज़ीयाज़ूआंग में नदी में गिर गई।

खबर के अनुसार इस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गयी और एक लापता हो गया। हादसे में सात यात्री घायल हो गए और 30 यात्री सुरक्षित बच निकले।

खबर के मुताबिक बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर सहायता के लिए घटनास्थल पर एक कार्यदल भेजा। इस हादसे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक