लाइव न्यूज़ :

चीन: गैस पाइपलाइन में विस्फोट से 12 व्यक्तियों की मौत, 150 अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 13, 2021 23:35 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 13 जून मध्य चीन में हुबेई प्रांत के एक रिहायशी इलाके में रविवार सुबह गैस पाइपलाइन में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए। इनमें से 39 गंभीर रूप से घायल हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

यह विस्फोट हुबेई प्रांत के झांगवान जिले के शियान शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। इसमें 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के मलबे में दब गए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि प्राधिकारियों ने करीब 150 लोगों को क्षेत्र से निकाला है जिसमें से 39 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच का आदेश दिया। शी ने साथ ही घायलों के बचाव के लिए चौतरफा प्रयास का भी आह्वान किया।

शी ने कहा, ‘‘कंपनियों और परिसरों में कई दुर्घटनाओं के आलोक में, सभी को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और ऐसे खतरों के कारणों को जड़ से खत्म करना चाहिए।’’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचावकर्मी इन तबाह हुए घरों के मलबे से लोगों को निकालते हुए दिखे।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार विस्फोट 1990 के दशक की शुरुआत में बनी एक दो मंजिला इमारत में हुआ जिसमें फार्मेसी, रेस्तरां और अन्य व्यवसाय थे। इससे आस-पास की इमारतें और उसके निवासी प्रभावित हुए। स्थानीय सरकार के अनुसार, विस्फोट स्थल के करीब 913 घरों के लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विस्फोट स्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक छोटे से रेस्तरां के मालिक लियू ने ग्लोबल टाइम्स को बताया, ‘‘तेज धमाके की आवाज सुनकर, मैं तुरंत टेबल के नीचे छुप गया, यह सोचकर कि यह भूकंप है।’’

धमाके के समय लियू अपने रेस्त्रां में थे। उन्होंने उस डरावने पल को याद किया जब फर्श हिल रहा था और कंपन की वजह से रसोई में मेज पर रखी खाद्य सामग्री जमीन पर गिर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला