लाइव न्यूज़ :

बच्चों का कोविड टीकाकरण डब्ल्यूएचओ के नजरिए से प्राथमिकता नहीं : टीका विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:35 IST

Open in App

जिनेवा, चार जून (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शीर्ष टीका विशेषज्ञ का कहना है कि दुनिया भर में टीकों की बेहद सीमित आपूर्ति के मद्देनजर कोरोना वायरस के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण "उच्च प्राथमिकता नहीं है।"

डॉ केट ओ'ब्रायन के अनुसार बच्चों का टीकाकरण "डब्ल्यूएचओ के नजरिए से प्राथमिकता नहीं है", हालांकि धनी देशों की संख्या बढ़ती जा रही है जो किशोरों और बच्चों के कोविड टीकाकारण की मंजूरी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर बच्चों के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होने या उनकी मौत होने का खतरा नहीं होता है, इसलिए महामारी के दौरान उनका टीकाकरण उन्हें बीमारी से बचाने के बदले संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से होता है।

कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने हाल ही में 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कुछ कोविड टीकों को मंजूरी दी है क्योंकि वे वयस्कों के लिए अपने टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचने वाले हैं।

इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों से अनुरोध किया था कि वे अपने किशोरों और बच्चों का टीकाकरण करने के बदले टीके गरीब देशों को दान दे दें। विश्व स्तर पर दिए गए कोविड टीकों का एक प्रतिशत से भी कम का उपयोग गरीब देशों में किया गया है।

ओ'ब्रायन ने कहा कि कि अगर बच्चों के संपर्क में आने वाले वयस्कों का टीकाकरण हो गया हो तो स्कूल भेजने से पहले बच्चों को टीकाकरण आवश्यक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा