लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में वीडियो कॉल पर बात कर रही मां को बच्चे ने गोली मारी : पुलिस

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:25 IST

Open in App

अल्टामोंटे स्प्रींग (अमेरिका) अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट में एक बच्चे ने बंदूक से उस समय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह काम को लेकर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया के मुताबिक बुधवार को जिस महिला की मौत हुई वह बच्चे की मां है और उसके सिर में गोली लगी हुई थी। अल्टामोंटे स्प्रींग पुलिस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वीडियो कॉल के दौरान पृष्ठभूमि में बच्चे के होने और शोर सुनाई देने के बाद 911 नंबर (अमेरिका में आपात सेवा नंबर) डायल कर घटना की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने महिला की पहचान 21 वर्षीय शाम्या लिन के तौर पर की जो वीडियो कॉल के दौरान गिरी और दोबारा नहीं उठी।

पुलिस ने बताया, ‘‘अधिकारियों और पैरामेडिक्स ने लिन को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में लगी गोली उनके लिए जानलेवा साबित हुई।’’

पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट में वयस्क ने हथियार बिना सुरक्षा के रखा था। जांचकर्ता सेमिनोल काउंटी स्टेट अटॉर्नी कार्यालय के साथ मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि मामला दर्ज किया जाए अन्यथा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी