लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में वीडियो कॉल पर बात कर रही मां को बच्चे ने गोली मारी : पुलिस

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:11 IST

Open in App

अल्टामोंटे स्प्रिंग्स (अमेरिका), 13 अगस्त (एपी) अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट में एक बच्चे ने बंदूक से उस समय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह काम को लेकर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया के मुताबिक बुधवार को जिस महिला की मौत हुई वह बच्चे की मां है और उसके सिर में गोली लगी है। अल्टामोंटे स्प्रींग पुलिस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वीडियो कॉल के दौरान पृष्ठभूमि में बच्चे के होने और शोर सुनाई देने के बाद 911 नंबर (अमेरिका में आपात सेवा नंबर) डायल कर घटना की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने महिला की पहचान 21 वर्षीय शाम्या लिन के तौर पर की जो वीडियो कॉल के दौरान गिरी और दोबारा नहीं उठी।

पुलिस ने बताया, ‘‘अधिकारियों और पैरामेडिक्स ने लिन को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में लगी गोली उनके लिए जानलेवा साबित हुई।’’

पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट में वयस्क ने हथियार बिना सुरक्षा के रखा था। जांचकर्ता सेमिनोल काउंटी स्टेट अटॉर्नी कार्यालय के साथ मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि मामला दर्ज किया जाए अन्यथा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब