लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन के संगीत कार्यक्रम में भगदड़ में घायल हुए बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 11:05 IST

Open in App

ह्यूस्टन (अमेरिका), 15 नवंबर (एपी) अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मची भगदड़ में घायल हुए डलास के नौ वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया है।

एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है। 300 से अधिक लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराई गई थी और 13 को अस्ताल में भर्ती कराया गया था।

डलास निवासी एज्रा बलाउंट ने ह्यूस्टन में ‘टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ में रविवार को दम तोड़ दिया। बच्चे के पारिवारिक वकील बेन क्रंप ने यह जानकारी दी।

एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में पांच नवंबर को यह हादसा उस समय हुआ था, जब अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान प्रशंसक मंच की ओर बढ़ने लगे थे, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी। हादसे में गंभीर रूप ये घायल हुआ एज्रा तभी से ‘कोमा’ में था।

एज्रा के पिता ट्रेस्टन ब्लाउंट ने बताया कि पांच नवंबर को हादसे के समय वह उनके कंधे पर बैठा था, भगदड़ मचने से दोनों भीड़ की चपेट में आ गए। ट्रेस्टन उस समय बेहोश हो गए थे और एज्रा लापता हो गया था। काफी समय बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में मिला था। एज्रा के सिर, गुर्दे, और यकृत पर गंभीर चोट आई थी।

एज्रा ब्लाउंट के परिवार ने स्कॉट और समारोह के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और कम से कम 10 लाख डॉलर मुआवजे की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!