लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: डॉक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के समय नवजात का सिर धड़ से हुआ अलग

By भाषा | Updated: August 9, 2018 21:51 IST

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के एक सरकारी अस्पताल में सर्जरी के जरिए बच्चे का धड़ निकाला गया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: रौंगटे खड़े कर देने वाले एक मामले में, एक महिला डॉक्टर ने दक्षिणपश्चिमी पाकिस्तान के एक निजी अस्पताल में बच्चे के जन्म के समय गलती से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया जिससे बच्चे का बाकी शरीर मां के गर्भ में रह गया और उसका सिर डॉक्टर के हाथों में आ गया।‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि बाद में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के एक सरकारी अस्पताल में सर्जरी के जरिये बच्चे का धड़ निकाला गया। खबर में कहा गया कि अब्दुल नासिर ने दावा किया कि वह कल अपनी पत्नी को डॉक्टर आलिया नाज तारन के प्राइवेट क्लीनिक में ले गये थे। डॉक्टर ने उनसे प्रसव के लिए दस हजार रुपये मांगे और यह भी कहा कि वह बिना किसी परेशानी के सामान्य प्रसव करेंगी।इसमें कहा गया कि उन्होंने दावा किया कि डॉक्टर ने नवजात शिशु का सिर धड़ से अलग कर दिया। नासिर ने कहा कि बच्चे का धड़ मां के गर्भ के अंदर ही रह गया और फिर डाक्टर ने उनकी पत्नी को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सरकारी अस्पताल में आपरेशन करके मां के गर्भ से बच्चे का धड़ निकाला गया।उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें मेडिकल रिपोर्ट देने से भी इंकार कर दिया। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आरोपी डाक्टर उप जिला स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में भी काम कर रही है। बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अलाउद्दीन मारी ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना