लाइव न्यूज़ :

पुलिस प्रमुख : फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाना नीति का उल्लंघन था

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:27 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), छह अप्रैल (एपी) मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ने गवाही दी है कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में बर्खास्त किए गए अधिकारी डेरेक चॉविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर घुटने से दबाब बनाकर और उसके द्वारा विरोध नहीं करने एवं सांस लेने में तकलीफ की बात बताने के बाद भी उसे जमीन पर गिराए रख विभागीय नीति का उल्लंघन किया और “मानवीय सिद्धांतों एवं मूल्यों” के खिलाफ काम किया।

पुलिस प्रमुख मेडारिया अराडोंडो ने चॉविन पर चल रहे हत्या के मुकदमे की सुनवाई के छठे दिन सोमवार को यह गवाही दी। उन्होंने कहा कि फ्लॉयड को हथकड़ी पहना देने और उसके पेट के बल जमीन पर पड़े रहने के बावजूद उसकी गर्दन पर घुटना रखकर बैठे रहना “किसी भी तरीके से” विभागीय नीति या प्रशिक्षण का हिस्सा नहीं है और “यह निश्चित तौर पर हमारे मूल्यों या आचरण का हिस्सा नहीं है।”

शहर के पहले अश्वेत पुलिस प्रमुख अराडोंडो ने पिछले साल मई में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चॉविन और तीन अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था और जून में इसे “हत्या” करार दिया था।

जहां पुलिस पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि वह बल में अपने साथ के आरोपी सदस्यों को बचाते हैं या उनका साथ देते हैं वहीं इस मामले में मिनियापोलिस विभाग के कुछ अत्यंत अनुभवी अधिकारियों ने फ्लॉयड के साथ चॉविन के व्यवहार की खुलकर निंदा की है।

अराडोंडो ने गवाही दी कि बल में 19 साल तक काम करने वाले चॉविन को न सिर्फ फ्लॉयड को जल्द ही खड़ा होने देना चाहिए था बल्कि उसकी गर्दन पर डाला गया दबाव भी हल्के से मध्यम की ओर होता नहीं दिखाई दिया था जैसा कि विभाग की नीति में दर्ज है। साथ ही उन्होंने कहा कि चॉविन एंबुलेंस आने से पहले उसे प्राथमिक उपचार देने के अपने कर्तव्य में भी विफल रहे और उन्होंने उस नीति का भी उल्लंघन किया है जिसके तहत पुलिस को कम से कम या बिना बल के तनावपूर्ण स्थिति से निपटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?