लाइव न्यूज़ :

पुलिस प्रमुख : फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाना नीति का उल्लंघन था

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:37 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), छह अप्रैल (एपी) मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ने गवाही दी है कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में बर्खास्त किए गए अधिकारी डेरेक चॉविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर घुटने से दबाव बनाने और उसके द्वारा प्रतिरोध बंद करने एवं उसके संकट में होने के बाद भी उसे जमीन पर गिराए रख विभागीय नीति का उल्लंघन किया और “मानवीय सिद्धांतों एवं मूल्यों” के खिलाफ काम किया।

पुलिस प्रमुख मेडारिया अराडोंडो ने चॉविन पर चल रहे हत्या के मुकदमे की सुनवाई के छठे दिन सोमवार को यह गवाही दी। उन्होंने कहा कि फ्लॉयड को हथकड़ी पहना देने और उसके पेट के बल जमीन पर पड़े रहने के बावजूद उसकी गर्दन पर घुटना रखकर बैठे रहना “किसी भी तरीके से” विभागीय नीति या प्रशिक्षण का हिस्सा नहीं है और “यह निश्चित तौर पर हमारे मूल्यों या आचरण का हिस्सा नहीं है।”

शहर के पहले अश्वेत पुलिस प्रमुख अराडोंडो ने पिछले साल मई में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चॉविन और तीन अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था और जून में इसे “हत्या” करार दिया था।

जहां पुलिस पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि वह बल में अपने साथ के आरोपी सदस्यों को बचाते हैं या उनका साथ देते हैं वहीं इस मामले में मिनियापोलिस विभाग के कुछ अत्यंत अनुभवी अधिकारियों ने फ्लॉयड के साथ चॉविन के व्यवहार की खुलकर निंदा की है।

अराडोंडो ने गवाही दी कि बल में 19 साल तक काम करने वाले चॉविन को न सिर्फ फ्लॉयड को जल्द ही खड़ा होने देना चाहिए था बल्कि उसकी गर्दन पर डाला गया दबाव भी हल्के से मध्यम की ओर होता नहीं दिखाई दिया था जैसा कि विभाग की नीति में दर्ज है। साथ ही उन्होंने कहा कि चॉविन एंबुलेंस आने से पहले उसे प्राथमिक उपचार देने के अपने कर्तव्य में भी विफल रहे और उन्होंने उस नीति का भी उल्लंघन किया है जिसके तहत पुलिस को कम से कम या बिना बल के तनावपूर्ण स्थिति से निपटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात