लाइव न्यूज़ :

काबुल में बम विस्फोट में पुलिस प्रमुख, अंगरक्षक की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:10 IST

Open in App

काबुल, 10 फरवरी (एपी) काबुल में बुधवार को पुलिस को निशाना बना कर किए गए सिलसिलेवार बम विस्फोट में एक जिला पुलिस प्रमुख और उनके अंगरक्षक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।

विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गाड़ी पर ''स्टीकी बम'' लगाकर इस विस्फोट को अंजाम दिया गया। ''स्टीकी बम'' से होने वाले विस्फोट में रिमोट का इस्तेमाल होता है या इसमें टाइमर (बम में फटने का समय तय कर देना) का उपयोग किया जाता है।

अफगानिस्तान के दो अधिकारियों के मुताबिक, सबसे बड़ा हमला पश्चिमी काबुल के एक इलाके में पुलिस की कार पर किया गया जिसमें शहर के जिला 5 के पुलिस प्रमुख मोहम्मदजई कोची और उनके अंगरक्षक की मौत हो गई। कार का चालक जख्मी है।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि घटना से एक घंटा पहले, ''स्टीकी बम'' से दो और विस्फोट किए गए थे। एक विस्फोट उस स्थान से 50 मीटर दूर किया गया था जहां पुलिस की कार को निशाना बनाया गया है। इस में चार लोग जख्मी हुए थे। वहीं अन्य विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ जो काबुल में अन्य स्थान पर हुआ था।

''स्टीकी बम'' एक विस्फोटक उपकरण होता है, जिसे उस स्थान पर चिपका दिया जाता है जहां विस्फोट करना है।

अफगानिस्तान में विस्फोटों, लक्षित हत्याओं और हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में चल रही शांति वार्ता रुक गई है।

इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध स्थानीय संगठन ने कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि कई हमलों की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगान सरकार इन हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराती है लेकिन उसने (तालिबान ने) अधिकतर हमलों में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

पूर्वी गज़नी प्रांत में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्ला जुमाज़ादा ने बताया कि तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान हवाई हमले किए गए थे जिसमें विदेशी लड़ाकों समेत 22 विद्रोही मारे गए।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने फौरन ट्वीट कर इसका खंडन किया और कहा कि अफगान सरकार के बल गज़नी में हार गए थे।

उन्होंने दावा किया कि तालिबान में कोई भी विदेशी लड़ाका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक