लाइव न्यूज़ :

प्रेगनेंट किशोरी की हत्या कर गर्भ से बच्चा निकाला, शिकागो में दिल दहलाने वाला मामला

By भाषा | Updated: May 17, 2019 13:06 IST

पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी मौत के बाद उसके गर्भ से उसका अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि मार्लेना ओचाओ लोपेज (19) को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देक्लारिसा फिग्युरोआ (46) और उसकी बेटी डेसीरी (24) पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। फिग्युरोआ के प्रेमी पिओट्र बोबाक (40) पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है।

अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी मौत के बाद उसके गर्भ से उसका अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मार्लेना ओचाओ लोपेज (19) को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया।

क्लारिसा फिग्युरोआ (46) और उसकी बेटी डेसीरी (24) पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। फिग्युरोआ के प्रेमी पिओट्र बोबाक (40) पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है। शिकागो पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपराध को ‘‘जघन्य और बेहद व्यथित’’ करने वाला बताया।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस समय परिवार पर क्या बीत रही होगी । इस समय उनके घर में खुशियां मनायी जानी चाहिए थीं लेकिन इसके बजाय वे मां और संभवत: बच्चे के जाने का शोक मना रहे हैं।’’ ओचाओ लोपेज को आखिरी बार जिस समय देखा गया उसके चार घंटे के भीतर फिग्युरोआ ने आपात सेवाओं को फोन करते हुए दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है जो सांस नहीं ले रहा है।

नवजात को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बच्चे की चिकित्सीय स्थिति के बारे में बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि लापता लोपेज के मामले के अहम मोड़ तब आया जब उन्हें फिग्युरोआ के साथ सात मई को फेसबुक पर उसकी बातचीत का पता चला।

पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार की रात को फिग्युरोआ के घर की तलाशी लेने के दौरान कूड़े के डिब्बे में लोपेज का शव पाया जिसे वहां छुपा कर रखा गया था। डीएनए जांच में यह साबित हो गया कि बच्चा ओचाओ लोपेज का है जिसके बाद पुलिस ने तलाशी वारंट निकलवाया। 

टॅग्स :अमेरिकाक्राइमगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल