लाइव न्यूज़ :

शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, पुलिसकर्मी और हमलावर समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2018 11:12 IST

पुलिस अधीक्षक एडी जॉन्सन ने संवाददाताओं से कहा कि चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी, अस्पताल की दो महिला कर्मचारी और आरोपी शामिल हैं।

Open in App

शिकागो, 20 नवंबर (एएफपी) शिकागो स्थित एक अस्पताल के पार्किंग में कहासुनी के बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मर्सी अस्पताल में पुलिस और आरोपी व्यक्ति के बीच मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद ही यह मामला शांत हुआ।

पुलिस अधीक्षक एडी जॉन्सन ने संवाददाताओं से कहा कि चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी, अस्पताल की दो महिला कर्मचारी और आरोपी शामिल हैं।

जॉन्सन ने कहा कि पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने पहले एक महिला को गोली मारी जिसके साथ उसके घरेलू संबंध थे। फिर उसने पुलिसकर्मी को गोली मारी और भागकर अस्पताल के अंदर घुस गया।

उन्होंने बताया कि स्वाट टीम सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां पुलिस और आरोपी के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

जॉन्सन ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने लिफ्ट से बाहर निकली एक अन्य महिला को गोली मार दी।

अमेरिकी अखबार शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार अमेरिकी समय के अनुसार पुलिस ने अस्पताल के हॉल, सीढ़ियों और नर्सरी में पीड़ितों और हमलावर की तलाश की। बाद में पुलिस को हमलावर मृत हालात में मिला।

हमले में मारे गये पुलिसकर्मी की पहचान सैमुएल जिमनेज़ के रूप में हुई है। सैमुएल दो साल पहले ही पुलिसबल में शामिल हुआ था। 28 वर्षीय सैमुएल शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।

आरोपी बेहद गंभीर रूप से घायल था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने खुद से गोली मारी ली या वह पुलिस की गोलियां लगने से मरा। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा