लाइव न्यूज़ :

‘दुनिया के सबसे अकेले हाथी ’ की मदद के लिए चेर जाएंगी पाकिस्तान

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:37 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 नवंबर (एपी) मशहूर गायिका और अभिनेत्री चेर ‘दुनिया का सबसे अकेला हाथी’ बताये जा रहे कावन की विदाई का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाली हैं। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों एवं कार्यकर्ताओं की सालों की मशक्कत के बाद कावन बेहतर स्थितियों के लिए पाकिस्तान के एक चिड़ियाघर से अन्यत्र जाने वाला है।

पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाले वियना के संगठन फोर पॉज इंटरनेशनल के मार्टिन बाउर ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के चलते चेर का कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन वह रास्ते में है।

फोर पॉज इंटरनेशनल ने कावन को बचाने की मुहिम की अगुवाई की। यह हाथी 35 सालों से इस चिड़ियाघर में है ओर 2012 में उसके साथी की मौत हो गयी थी।

पशुचिकित्सकों ने इस साल के प्रारंभ में कहा था कि हाथी का वजन कुछ ज्यादा हो गया है और वह कुपोषण का शिकार है। उसके बर्ताव में भी बदलाव आया है।

यह हाथी रविवार को कंबोडिया के अभयारण्य के लिए रवाना होने वाला है । चेर ने कावन का मुद्दा उठाया था और वह उसे अन्यत्र ले जाने में मुखर आवाज रही हैं। उसे अन्यत्र ले जाने की मुहिम 2016 में शुरू हुई थी।

बाउर ने कहा, ‘‘ न केवल चेर बल्कि पाकिस्तानी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद, जिसके चलते कावन की तकदीर दुनियाभर में सुर्खियां बनीं और इससे उसको अन्यत्र ले जाने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल