लाइव न्यूज़ :

रासायनिक हथियारों के निगरानी संस्थान ने 19 मुद्दों पर सीरिया की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:32 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 12 दिसंबर (एपी) वैश्विक रासायनिक हथियार निगरानी संस्था ने रासायनिक शस्त्र उत्पादन इकाई के बारे में नहीं बताने तथा अन्य 18 मुद्दों पर जवाब नहीं देने पर सीरिया की आलोचना की है, वहीं रूस ने निगरानी संस्था पर अपने करीबी सहयोगी सीरिया के खिलाफ राजनीतिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।

सीरिया के रासायनिक हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक में शुक्रवार को विवाद सामने आया जहां ‘रासायनिक शस्त्र रोकथाम संगठन’ (ओपीसीडब्ल्यू) के महासचिव फर्नांडो अरियास ने मई के बाद से पहली बार सदस्यों को संबोधित किया तथा बैठक में संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया की ओर से सवालों की बौछार की गयी।

अरियास ने कहा कि सीरिया ने 2013 में रासायनिक शस्त्र समझौते की सदस्यता ली थी और सात साल बाद भी उसके प्रारंभिक रासायनिक घोषणापत्र में अनसुलझे अंतराल, विसंगतियां और असमानताएं हैं और इसे अब भी पूरी तरह ठीक और संपूर्ण नहीं माना जा सकता।

उन्होंने डिजिटल बैठक में कहा कि 19 मुद्दों में से एक रासायनिक हथियार उत्पादन इकाई से संबंधित है जो राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के मुताबिक कभी हथियारों के उत्पादन के काम नहीं आई, लेकिन ओपीसीडब्ल्यू द्वारा जुटाई गयी सामग्री और नमूनों में संकेत मिलता है कि ‘‘रासायनिक युद्ध नर्व एजेंट का उत्पादन या शस्त्रीकरण हुआ है’’।

रूस के नेबेंजिया ने ओपीसीडब्ल्यू पर उन पश्चिमी देशों का साथ देने का आरोप लगाया जिन्होंने विपक्षी समूहों की मदद से असद सरकार को अस्थिर करने के असफल प्रयास किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना