नेपाल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रथ गिरा, 20 व्यक्ति घायल
By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:31 IST2021-04-11T20:31:37+5:302021-04-11T20:31:37+5:30

नेपाल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रथ गिरा, 20 व्यक्ति घायल
काठमांडू, 11 अप्रैल नेपाल के भक्तपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक रथ गिरने और झड़प के बाद बीस लोगों को चोटें आईं।
काठमांडू से 16 किलोमीटर पूर्व स्थित भक्तपुर नगरपालिका में रथ-खींचने का महोत्सव 'बिस्का जात्रा' शनिवार सुबह शुरू हुई।
उत्सव शुरू होने की घोषणा के तुरंत बाद एक रथ गिर गया और झड़प हो गई।
पुलिस ने कहा कि रथ के पहिए के नीचे आने से दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग रथ को खींचते समय घायल हो गए। घायलों को भक्तपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाद में शनिवार रात में रथ खींचने में शामिल समूहों के बीच रथ के पारंपरिक मार्ग को लेकर झड़प हुई।
'बिस्का जात्रा', एक वार्षिक हिंदू त्योहार है। यह महोत्सव 18 अप्रैल तक चलेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।