लाइव न्यूज़ :

एशियाई मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर हुई घटनाओं में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय

By भाषा | Updated: March 28, 2021 11:36 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 28 मार्च (एपी) अमेरिका के सिएटल और सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल के लोगों को निशाना बनाकर हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों पर घृणा अपराध के तहत आरोप लगाए गए हैं।

कोविड-19 महामारी के बीच एशियाई-अमेरिकी लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सैकड़ों लोग एशियाई-अमेरिकी लोगों के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

लॉस एंजिलिस के कोरियाटाउन में एक रैली में वक्ता टैमी किम ने कहा, ‘‘ हम इस देश में लगातार बाहरी जैसा व्यवहार किया जाना स्वीकार नहीं कर सकते।’’

‘सिएटल टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शुक्रवार को वाशिंगटन के किंग काउंटी के अभियोजकों ने 51 वर्षीय क्रिस्टोफर हैमर को एशियाई मूल की महिला और बच्चों को निशाना बनाने की दो घटनाओं में आरोपी बनाया है।

वहीं, सैन फ्रांसिस्को का विक्टर हैम्बर्टो ब्राउन पहली बार अदालत में पेश हुआ। अधिकारियों ने बताया कि उस पर आरोप है कि उसने एशियाई-अमेरिकी एक व्यक्ति को बस अड्डे पर मुक्के मारे और अपशब्द कहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा