लाइव न्यूज़ :

2019 के ‘ईस्टर रविवार’ आतंकी हमले में श्रीलंका के पूर्व पुलिस प्रमुख पर आरोप तय

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:23 IST

Open in App

कोलंबो, 22 नवंबर श्रीलंका में 2019 में ‘ईस्टर रविवार’ को हुए आतंकी हमले की पूर्व खुफिया जानकारी के बावजूद कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए पूर्व पुलिस प्रमुख पुजित जयसुंदरा के खिलाफ सोमवार को आपराधिक लापरवाही का आरोप तय किया गया। इन आतंकवादी हमलों में 11 भारतीयों सहित लगभग 270 लोग मारे गए थे।

वकीलों ने कहा कि जयसुंदरा के खिलाफ आपराधिक लापरवाही के कुल 855 आरोप लगाए गए थे क्योंकि श्रीलंकाई उच्च न्यायालय ने मामले में मुकदमे की कार्यवाही शुरू की थी। इसमें 1,200 से अधिक गवाह हैं। जब उनके खिलाफ तय आरोप पढ़े गए तो जयसुंदरा अदालत कक्ष में मौजूद थे।

उनके वकीलों ने जोर देकर कहा कि पूर्व महानिरीक्षक पहले से प्राप्त खुफिया जानकारी की अनदेखी करने के दोषी नहीं थे।

अप्रैल 2019 में हमले के वक्त रक्षा मंत्रालय में एक प्रमुख सदस्य रहे पूर्व रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो पर भी इसी तरह के आरोप हैं।

जयसुंदरा और फर्नांडो को सेवा से निलंबित कर दिया गया था और इस सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हमलों की पूर्व खुफिया जानकारी उपलब्ध होने के बावजूद इसे रोकने में कथित तौर पर नाकाम रहने के लिए दोनों को अभियुक्त बनाया था।

पुलिस ने हमले की साजिश रचने, सहयोग करने और उकसाने के लिए संदिग्धों के खिलाफ 23000 से अधिक आरोप दर्ज किये थे।

आईएसआईएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल, 2019 को तीन चर्चों और कई लग्जरी होटलों में शृंखलाबद्ध विस्फोटों को अंजाम दिया था, जिसमें कम से कम 270 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे।

अपने कार्यकाल के दौरान, सिरिसेना ने हमलों की जांच के लिए एक अध्यक्षीय पैनल का गठन किया।

राष्ट्रपति की विशेष जांच में स्वयं सिरीसेना के साथ फर्नांडो और जयसुंदरा सहित कई अन्य शीर्ष रक्षा अधिकारियों को पूर्व खुफिया जानकारी की अनदेखी करने का दोषी पाया गया था।

पैनल की रिपोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें