लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन से धोखाधड़ी का आरोप

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:18 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ दिसंबर सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन (एफएएस) के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी बिलों के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय मूल के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) के मुताबिक, रिक्रम जीत सिंह एफएएस के वाणिज्य एवं कारोबार विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर तैनात थे। आरोप है कि सिंह ने अपनी पत्नी एस्से किरिन केम्स के साथ मिलकर रची साजिश के तहत एफएएस में फर्जी बिल जमा कराए। केम्स एक खेल उत्पाद निर्माता कंपनी की निदेशक थी।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में सिंह के निर्देश पर कंपनी को वर्ष 2017 से 2018 के बीच 1,81,875 सिंगापुरी डॉलर का भुगतान किया गया, जिसके चलते एफएएस को आर्थिक नुकसान हुआ।

सीपीआईबी के मुताबिक, केम्स के कंपनी छोड़ देने के बाद भी सिंह ने उसके स्थान पर आए शंकर सुपैया से साठगांठ करके फर्जी बिल प्राप्त करना जारी रखा।

इसके अलावा, एक अन्य कंपनी के निदेशक पल्लानीअप्पन रविंद्रन के साथ मिलकर भी सिंह ने फुटबॉल एसोसिएशन के साथ धोखाधड़ी की।

सिंगापुर में धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल एवं जुर्माने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा