लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 16 अगस्त से दोनों खुराक ले चुके लोगों के पृथक-वास नियमों में बदलाव

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:47 IST

Open in App

लंदन, छह जुलाई ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के संपर्क में आने वाला कोई व्यक्ति यदि कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो ऐसे लोगों को 16 अगस्त से 10 दिनों के अनिवार्य पृथक-वास में नहीं जाना होगा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावीद ने संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कहा कि यह नीति 18 साल से कम उम्र के हर व्यक्ति पर भी लागू होगी जो अभी टीका लगवाने के लाभार्थी नहीं हैं।

नए नियम के अनुसार, कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) जांच और संपर्क प्रणाली’ द्वारा जानकारी मिलने के बाद शीघ्र ही पीसीआर जांच करवानी होगी।

जावीद ने सांसदों को बताया, “16 अगस्त से जब और अधिक लोग दोनों खुराक ले चुके होंगे और ‘मॉडलिंग’ के अनुसार, वायरस से खतरा और कम हो चुका होगा तब संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को 10 दिन के पृथक-वास में नहीं रहना होगा यदि उसने दोनों खुराक ली होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!