लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन संबंधों में व्यापक अवसरों पर चुनौतियां हावी रहीं: भारतीय राजदूत मिसरी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:25 IST

Open in App

बीजिंग, छह दिसंबर चीन में निवर्तमान भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से ऑनलाइन तरीके से विदाई मुलाकात की।

इस दौरान मिसरी ने कहा कि कुछ चुनौतियों के कारण पिछले साल द्विपक्षीय संबंधों में व्यापक अवसरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और उम्मीद जतायी कि लगातार संवाद करके दोनों पक्ष मौजूदा कठिनाइयों को हल करने में सक्षम होंगे।

वांग से वार्ता के दौरान मिसरी ने पूर्वी लद्दाख के गतिरोध का हवाला देते हुए कहा, ''हमारे संबंधों में अवसर और चुनौतियां दोनों शामिल थे, हालांकि, पिछले साल से जारी कुछ चुनौतियां रिश्ते में प्रमुख अवसरों पर हावी रहीं।''

मिसरी को मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है और वह इस महीने के अंत में नयी दिल्ली लौट सकते हैं। उनके उत्तराधिकारी का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

भारतीय दूतावास की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजदूत ने उम्मीद जतायी कि सभी स्तरों पर -राजनीतिक, राजनयिक और सैन्य- लगातार संवाद के जरिए दोनों पक्ष मौजूदा कठिनाइयों को हल करने और संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने में सक्षम होंगे।

हालांकि, प्रेस विज्ञप्ति में ''चुनौतियों'' के बारे में विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ''राजदूत ने, खास तौर से, भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में मौजूदा मुद्दों के पूर्ण समाधान के मद्देनजर उचित मार्गदर्शन जारी करने में विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना