लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तेज हवाओं के कारण सदियों पुरानी ज्वालामुखी की राख हवा में फैली

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:54 IST

Open in App

एंकरेज (अमेरिका), 18 नवंबर (एपी) ज्वालामुखी वैज्ञानिकों ने बुधवार को एक चेतावनी जारी की कि एक ज्वालामुखी से निकला राख का गुबार अलास्का के कोडिएक द्वीप की ओर बढ़ रहा था।

अलास्का प्रायद्वीप पर 1912 में एक ज्वालामुखी ‘नोवारूपटा’ में विस्फोट हुआ था, जिस पर जमी राख तेज हवाओं के कारण फिर फैल गई है। बुधवार को कटमई नेशनल पार्क और ‘प्रिजर्व एंड वैली ऑफ टेन थाउजेंड स्मोक्स’ के आसपास के क्षेत्र में तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ज्वालामुखी की राख उड़ने लगी।

अलास्का ज्वालामुखी वेधशाला में अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण अनुसंधान के भूभौतिकीविद् हैंस श्वाइगर ने कह, ‘‘आमतौर पर, साल के इस समय कटमई क्षेत्र से कुछ उत्तरी-पश्चिमी हवाएं नीचे की ओर आ सकती हैं और यही 1912 के विस्फोट के बाद से जमा राख को फिर से ऊंचाई तक ले गई हैं।’’

हवाओं के कोडिएक द्वीप की ओर लगभग 100 मील (161 किलोमीटर) की रफ्तार से राख ले जाने का अनुमान है। इसके मद्देनजर निचले स्तर पर विमान उड़ाने को लेकर एक विमानन चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि राख का गुबार 7,000 फीट (2,133.6 मीटर) से ऊपर नहीं जाएगा। आस-पास के समुदायों भी राख की चपेट में आ सकते हैं।

ज्वालामुखी ‘नोवारूपटा’ में 20वीं सदी में सबसे बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसे इतिहास में सबसे विशाल माना जाता है।

कोडिएक द्वीप की आबादी लगभग 13,000 है और यह एक बड़ा अमेरिकी तटरक्षक अड्डा है। यहां केवल हवाई जहाज और नौकाओं द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। मछली पकड़ने का उद्योग द्वीप का प्रमुख व्यवसाय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?