लाइव न्यूज़ :

क्षेत्र में शांति से ही मध्य और दक्षिण एशियाई देश अवसरों का पूर्ण लाभ ले सकते हैं: गुतारेस

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:02 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 17 जुलाई संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने कहा कि मध्य एवं दक्षिण एशिया के देश इस क्षेत्र में शांति रहने पर ही यहां के संभावित अवसरों का पूर्ण रूप से लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने संपर्क के वादे को रेखांकित करते हुए कहा कि यह इतना मजबूत होना चाहिए कि यह युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थिति और बिगड़ने के खतरे को कम करने के लिये 'प्रति संतुलन' की तरह काम करे।

गुतारेस ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शुक्रवार को ‘‘मध्य और दक्षिण एशिया: क्षेत्रीय संपर्क’ विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक वीडियो संदेश के जरिए कहा, ‘‘ कारोबार, आर्थिक वृद्धि और सतत विकास के लिए संपर्क बेहद अहम है, लेकिन संपर्क सिर्फ अर्थशास्त्र तक सीमित नहीं हैं। इससे क्षेत्रीय सहयोग और पड़ोसियों के बीच दोस्ताना संबंध भी स्थापित होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ संपर्क की एक ऐसी व्यवस्था, जो पर्यावरण के लिहाज से भी अनुकूल हो और ऐसे नियमों पर आधारित हो, जो मध्य एवं दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने में योगदान दे सके। ये चीजें पहले की तुलना में अभी ज़्यादा अहम और जरूरी हो गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि मध्य एवं दक्षिण एशिया को संभावित अवसरों से सिर्फ तभी लाभ मिल सकता है जब इस क्षेत्र में शांति रहे।

गुतारेस ने देशों से अपील की कि वे शांति के विभिन्न आयामों को अच्छी तरह समझें ताकि इस क्षेत्र में संपर्क का वादा इतना मजबूत रहे कि वह अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति के और बिगड़ने के खतरे के संबंध में ‘प्रति संतुलन’ व्यवस्था तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन इस दिशा में काम करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और संयुक्त राष्ट्र इस संबंध में मदद के लिए तैयार है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका द्वारा अपने बलों की वापसी शुरू करने के बाद अफगानिस्तान में अफगान बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष तेज हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब