लाइव न्यूज़ :

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में है गंभीर मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: February 2, 2021 10:59 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, दो फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि हिंसाग्रस्त मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में गंभीर मानवीय संकट पैदा होने के कारण लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बाधित होना एक बड़ी समस्या बन गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब 23 लाख लोगों के लिए पहले ही भोजन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि एक त्वरित मूल्यांकन में ‘‘हाल में विस्थापित लोगों के गंभीर रूप से कुपोषित होने’’ की बात सामने आई है।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि गरीब देश से दो महीने के भीतर करीब दो लाख लोगों ने अपना घर छोड़ा है।

दुजारिक ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 92,000 शरणार्थी मध्य अफ्रीकी गणराज्य से कांगो गए और 13,200 से अधिक लोग कैमरून, चाड और कांगो गणराज्य गए। लोगों का पलायन अब भी जारी है।

दुजारिक ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ती मानवीय स्थिति का एक प्रमुख कारण कैमरून से जुड़ने वाली सड़क पर सुरक्षा की कमी है, जहां मध्य दिसम्बर से सीमा पर 1,600 ट्रक फंसे हैं, जिनमें से 500 ट्रक लोगों की जरूरतों के समान से लैस हैं। इस स्थिति से आपूर्ति निलंबित हो गई है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2021 में मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 18.4 लाख लोगों की सहायता के लिए 44.47 करोड़ डॉलर की मदद की अपील करता है।

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थियों से जुड़े मामलों के प्रवक्ता बोरिस चेशिरकोव ने भी शुक्रवार को आगाह किया कि देश में हजारों शरणार्थियों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात