लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में शोक समाप्त होने के बाद महारानी के शासनकाल के 70 साल पूरे होने के आयोजन शुरू

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:06 IST

Open in App

लंदन, 20 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलीप के निधन पर देश में घोषित शोक की अवधि समाप्त होने के बाद अब बुधवार को महारानी के 95वें जन्मदिन और आने वाले महीनों में उनके शासन के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजनों की तैयारी शुरू हो गयी है।

ये आयोजन इंग्लैंड को यह याद दिला रहे हैं कि उनकी महारानी का शासनकाल भी सीमित है। गौरतलब है कि इंग्लैंड की वर्तमान जनता में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जीवन काल में सिर्फ एक महारानी/महाराज (एलिजाबेथ) का शासन देखा है।

इसके साथ ही अटकलें लगायी जा रही हैं और चर्चा चल रही है कि महारानी कितने दिनों तक राजगद्दी पर बनी रहेंगी, भविष्य में राजशाही कैसी होगी और यहां तक कि क्या राजशाही बनी रहनी चाहिए या नहीं।

लंदन विश्वविद्यालय में रॉयल हौलोवे में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ मॉर्डर्न मोनार्की की निदेशक अन्ना व्हिटलॉक ने कहा, ‘‘महारानी अब अपने शासनकाल के अंत और शासन के नए समय में प्रवेश कर रही हैं।’’

ज्यादातर पर्यवेक्षकों का कहना है कि महारानी जीवनकाल में जनसेवा का अपना वादा नहीं छोड़ेंगी, लेकिन उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (72) को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। प्रिंस फिलीप के निधन के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आने की संभावना है।

महारानी ने लंबी दूरी का हवाई सफर बंद किया है, उसी दौरान प्रिंस चार्ल्स की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। प्रिंस चार्ल्स ने 2013 में श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के सरकार की बैठक में महारानी के स्थान पर भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना