संघर्ष विराम उल्लंघन : पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन किया
By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:29 IST2020-12-11T16:29:32+5:302020-12-11T16:29:32+5:30

संघर्ष विराम उल्लंघन : पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन किया
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 11 दिसंबर पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्ष विराम का कथित उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारत के शीर्ष राजनयिक को शुक्रवार को समन किया।
विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि एलओसी से सटे हॉटस्प्रिंग सेक्टर में गोलीबारी की वजह से एक 55 वर्षीय आम नागरिक घायल हो गया।
विदेश कार्यालय ने कहा कि इस तरह की निरर्थक गतिविधि स्पष्ट रूप से वर्ष 2003 में संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का उल्लंघन है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।