लाइव न्यूज़ :

CDS Bipin Rawat Death: पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने जनरल रावत को किया याद, ट्वीट कर कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 22:31 IST

CDS Bipin Rawat Death: संयुक्त स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष (सीजेसीएससी) जनरल नदीम रजा और थल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुए आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने भी जनरल रावत और अन्य के निधन पर शोक प्रकट किया।बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी हादसे में जनरल रावत और अन्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।बांग्लादेश ने एक शानदार मित्र को खो दिया।

CDS Bipin Rawat Death: पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और अन्य के निधन को बेहद दुखद करार देते हुए शोक जताया।

भारतीय वायु सेना ने कहा कि जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्विटर पर साझा किए गए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि संयुक्त स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष (सीजेसीएससी) जनरल नदीम रजा और थल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुए आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने भी जनरल रावत और अन्य के निधन पर शोक प्रकट किया। वहीं, ढाका में, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी हादसे में जनरल रावत और अन्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, '' बांग्लादेश ने एक शानदार मित्र को खो दिया। भारत के लोगों और शोकाकुल परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।''

टॅग्स :बिपिन रावतपाकिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो