लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सीडीसी ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 10:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले कई देशों में मिलने के बाद अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक की सोमवार को सिफारिश की।

एजेंसी ने पहले सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी दी थी लेकिन 50 साल या 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या फिर दीर्घकालिक देखभाल में रह रहे लोगों को ही यह खुराक लगाने की सिफारिश की थी।

सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रोचेल वालेंस्की ने कहा कि नया दिशानिर्देश ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के मद्देनजर जारी किया गया है, जिसके मामले अब तक अमेरिका में नहीं मिले हैं लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यहां भी मामले सामने आ सकते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर (अतिरिक्त) खुराक, फाइजर या मॉडर्ना की खुराक लेने के छह महीने बाद लेनी चाहिए और जॉनसन एंड जॉनसन टीके की खुराक लेने के दो महीने बाद लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला