लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए भ्रष्टाचार के मामले में वांछित भगोड़ों को पकड़ना प्राथमिकता : सीबीआई डीआईजी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:38 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, तीन जून भ्रष्टाचार के मामलों में वांछित भगोड़े आरोपियों का पता लगाना और उन्हें पकड़ना भारत के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में शामिल है और भ्रष्टाचार रोधी कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों का वैश्विक नेटवर्क ऐसे भगोड़ों का पता लगाने, उन्हें प्रत्यर्पित करने और सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने से इनकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

यह बात केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उपमहानिरीक्षक (समन्वय) विजयेंद्र बीदरी ने बृहस्पतिवार को कही।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, भ्रष्टाचार के मामलों में वांछित आरोपियों का पता लगाना और उन्हें पकड़ना हमारे प्राथमिकता वाले क्षेत्र है। हमारा मानना है कि ‘ग्लोब’ और अन्य नेटवर्क भ्रष्टाचार के मामले में वांछित आरोपियों का पता लगाने, उन्हें पकड़ने, प्रत्यर्पित करने और सुरक्षित पनाहगाह प्राप्त करने से रोकने में और अधिक भूमिका निभा सकते हैं।’’

बीदरी ने यह राय ‘भ्रष्टाचार निषेध के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग’ विषय पर आयोजित सत्र में कही। इस कार्यक्रम का आयोजन रूस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा भ्रष्टाचार के खिलाफ (यूएनजीएएसएस)-2021 विशेष सत्र के इतर आयोजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें