लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया के 13 देशों में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के मामले सामने आये: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:39 IST

Open in App

बेरूत, 15 फरवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या स्थिर हो रही है लेकिन स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 12 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के मामले सामने आये है।

डब्ल्यूएचओ के भूमध्यसागरीय क्षेत्र के निदेशक अहमद अल मंधारी ने काहिरा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायरस के तीन नये स्वरूपों में से कम से कम एक स्वरूप इस क्षेत्र के 13 देशों में दर्ज किया गया है। उन्होंने हालांकि इन देशों के नाम नहीं बताये।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार सभी तीनों नये स्वरूप अधिक संक्रामक हैं।

अल मंधारी ने कहा कि क्षेत्र में कोरोना वायरस के लगभग 60 लाख मामलों की पुष्टि हुई है और लगभग 1,40,000 लोगों की मौत हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने लोगों से इस वायरस के खिलाफ एहतियाती उपायों को अपनाते रहने का आग्रह किया है।

संगठन ने कहा कि पूर्वी भूमध्यसागर के 12 देशों में 63 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया हैं।

अल-मंधारी ने कहा कि नए कोरोना वायरस मामलों की संख्या कुछ खाड़ी देशों और लेबनान में बढ़ी है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में कुल मिलाकर स्थिति स्थिर हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल