लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े, तीन हफ्तों में दुगुना हुए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 जुलाई (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के महीनों बाद फिर से वृद्धि देखी जा रही है और पिछले तीन हफ्तों में हर दिन नए मामलों की संख्या दुगुनी हो रही है। इसके पीछे तेजी से फैल रहा डेल्टा स्वरूप, टीकाकरण की कम दर और अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर एकत्रित हुई भीड़ वजह है।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या में 23,600 की वृद्धि हुई जबकि 23 जून को यह 11,300 तक थी। दो राज्यों मेन तथा दक्षिण डकोटा में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सेंट लुइस में स्कूल ऑफ मेडिसिन के संक्रामक रोग प्रभाग के सह-निदेशक डॉ. बिल पाउडरली ने कहा, ‘‘यह कोई संयोग नहीं है जब स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत के बाद ठीक उसी वक्त हम मामले बढ़ते हुए देख रहे हैं जब हमें ऐसा होने की उम्मीद थी।’’

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, जिन पांच राज्यों में दो हफ्तों में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक बढ़े हैं वहां टीकाकरण की दर कम हैं। ये पांच राज्य मिसौरी (45.9 प्रतिशत), अरकंसास (43 प्रतिशत), नेवेडा (50.9 प्रतिशत), लुइसियाना (39.2 प्रतिशत) और उटाह (49.5 प्रतिशत) है।

संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लॉस एंजिलिस काउंटी और सेंट लुइस जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य प्राधिकारी टीका लगवा चुके लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। शिकागो के अधिकारियों ने मंगलवार को एलान किया कि मिसौरी और अरकंसास से आने वाले उन लोगों को 10 दिन के लिए पृथक वास करना होगा या कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

इस बीच, मिसीसिप्पी में स्वास्थ्य विभाग ने वायरस और टीकों के बारे में ‘‘बढ़ती गलत सूचना’’ के कारण अपने फेसबुक पेज पर कोविड-19 के बारे में पोस्ट ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं।

मिसीसिप्पी के अधिकारी 65 तथा उससे अधिक आयु के लोगों को घरों के भीतर बड़ी सभाओं से बचने की भी सलाह दे रहे हैं क्योंकि पिछले तीन हफ्तों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 150 फीसदी तक बढ़ी है।

लुइसियाना के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के मामले उन लोगों में ज्यादा बढ़ रहे हैं जिन्होंने टीके नहीं लगवाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!