लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग होम में संक्रमण के मामले मिले

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:17 IST

Open in App

मेलबर्न, 31 मई (एपी) ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन का कहना है कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में कोरोना वायरस संक्रमण नर्सिंग होम तक फैल गया है।

विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबर्न में क्लस्टर (संक्रमण क्षेत्र) मिलने के बाद यहां शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को और 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की।

नए मामलों में मेलबर्न स्थित आरकेयर मेडस्टोन एज्ड केयर फैसिलिटी के 90 वर्षीय निवासी और एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविवार को भी एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

कर्मचारी पिछले सप्ताह मेलबर्न स्थित ब्लूक्रॉस वेस्टर्न गार्डन्स नर्सिंग होम में काम कर रहा था और उसका टीकाकरण नहीं हुआ था। संक्रमण की खबर के बाद नर्सिंग होम भी लॉकडाउन में है।

स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोली ने वृद्धाश्रमों में संक्रमण के फैलने की खबर को विक्टोरिया की सरकार के लिए चिंता का विषय बताया है।

विक्टोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों में से ज्यादातर नर्सिंग होम में हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला