लाइव न्यूज़ :

चीन के ननजिंग शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:31 IST

Open in App

बीजिंग, 26 जुलाई (एपी) चीन के प्रमुख पूर्वी शहर ननजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और शहर में सोमवार को संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले 60 से अधिक हो गए हैं।

देश में हजारों लोग पाबंदियों के बीच रह रहे हैं और अधिकारी बड़े पैमाने पर लोगों की जांच करा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर संक्रमण का एक मामला पास के सुछिआन शहर से सामने आया और एक अन्य मामला उत्तर पूर्वी प्रांत लिआओनिंग में सामने आया। संक्रमण के दोनों ही मामले निनजिंग शहर से जुड़े हुए हैं।

संक्रमण के 36 अन्य मामले सामने आए जिनमें से आधे मामले म्यांमा की सीमा के पास स्थित युन्नान प्रांत में हैं। यहां संक्रमण से हालात गंभीर हैं। युन्नान में सामने आए संक्रमण के सभी मामले 30 जून और 24 जुलाई से पहले सीमा पार कर आए लोगों से जुड़े हैं।

चीन में वर्ष 2019 में वुहान से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के कुल 87,228 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...