लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सभी राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले

By भाषा | Updated: December 6, 2020 08:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह दिसंबर (एपी) अमेरिका में छुट्टियों का दौर जारी रहने के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल इन छुट्टियों में परिजन तथा मित्र मिलते-जुलते हैं और ऐसे में संक्रमण के मामलों में और वृद्धि होने की आशंका है।

‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देशभर से संक्रमण के 2,28,000 मामले सामने आए जो एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। इससे एक दिन पहले 2,17,000 मामले सामने आए थे।

शुक्रवार को अमेरिका में कोविड-19 के कारण 2,607 लोगों की मौत हुई।

‘थैंक्सगिविंग’ के दौरान लोगों ने घर पर रहने और पर्व को केवल परिजनों के साथ ही मनाने की हिदायतों को नजरंदाज किया और कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए।

महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब एरिजोना में शनिवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए। यहां के अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं।

शनिवार को यहां संक्रमण के 6,799 नए मामले सामने आए।

नॉर्थ कैरोलाइना में शनिवार को संक्रमण के 6,018 नए मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. मेन्डी कोहेन ने कहा, ‘‘यहां प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे और एक हफ्ते से भी कम वक्त में अब छह हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।’’

इंडियाना में संक्रमण के 7,793 मामले सामने आए। वहां के स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘‘यह चिंताजनक है।’’

ओक्लाहोमा में शनिवार को कोविड-19 के 4,370 मामले और मिशिगन में 9,854 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला