लाइव न्यूज़ :

यूरोप को छोड़कर हर जगह घट रहे है कोरोना वायरस संक्रमण के मामले: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: November 10, 2021 18:03 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में यूरोप में कोरोना वायरस से होने वाली मौत के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर लगभग 31 लाख नए मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है। कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग दो-तिहाई यानी 19 लाख मामले यूरोप में सामने आये जहां मामलों की संख्या सात प्रतिशत तक बढ़ गई।

दुनियाभर में सबसे अधिक नए मामले जिन देशों में दर्ज किये गये है, उनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, तुर्की और जर्मनी शामिल हैं। कोविड-19 महामारी से मौतों की साप्ताहिक संख्या विश्व में लगभग चार प्रतिशत तक गिर गई और यूरोप को छोड़कर हर क्षेत्र में संख्या में गिरावट आई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अमेरिका में नए साप्ताहिक मामलों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई और मौतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में टीकों की कमी के बावजूद, कोविड-19 से मौत के मामलों में लगभग एक तिहाई की गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला