लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सिख छात्र को धमकाने का मामला, मुकदमा दाखिल, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:08 IST

शिकायत में आरोप है कि छात्र 2018 से पूर्वाग्रह आधारित धमकाने के तौर-तरीकों से पीड़ित रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग होने की वजह से उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है।मामले में ग्लूसेस्टर काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सिख छात्र का उल्लेख है।

न्यूयार्क: अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसके धर्म के कारण उसे पूर्वाग्रह के आधार पर धमकाया गया और उसे लंबे समय तक उत्पीड़न की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा।

समुदाय के संगठन ‘सिख कोअलीशन’ ने कहा कि वह विधि कार्यालय के सह-वकील ब्रायन एम किगे के साथ मिलकर न्यूजर्सी के सीवेल में ग्लूसेस्टर काउंटी स्पेशल सर्विसेस स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफ एजुकेशन के खिलाफ शिकायत दाखिल कर रहे हैं। मामले में ग्लूसेस्टर काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सिख छात्र का उल्लेख है।

नाबालिग होने की वजह से उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है। शिकायत में आरोप है कि छात्र 2018 से पूर्वाग्रह आधारित धमकाने के तौर-तरीकों से पीड़ित रहा है। बच्चे की मां ने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने जो पीड़ा सही है, ऐसा किसी बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए।

ना तो साथी छात्र धमकाएं और परेशान करें और वयस्क लोग तो भेदभाव और निंदा बिल्कुल ही नहीं करें जिनसे बच्चों के संरक्षण की अपेक्षा की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अदालत इसे स्पष्ट रूप से डराने-धमकाने का मामला मानेगी और निर्णायक कार्रवाई करेगी जिससे मेरे बच्चे को न्याय भी मिले और इस जिले में सभी छात्रों के लिए पढ़ाई का सुरक्षित माहौल भी बने।’’ 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल